{"_id":"6b0481bcd67c3522980a25d3","slug":"jalsa-e-dastarbandi-and-urs-e-mahboob-ul-auliya-to-be-held-on-the-26th-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161043-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जलसा-ए-दस्तारबंदी और उर्स महबूब-उल-औलिया 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जलसा-ए-दस्तारबंदी और उर्स महबूब-उल-औलिया 26 को
विज्ञापन
मगहर। दारुल उलूम बरकातिया अहले सुन्नत मोईदुल इस्लाम का स्थापना दिवस और उर्स-ए-महबूब-उल-औलिया 26 नवंबर को इशा की नमाज के बाद रात 8: 00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दस्तारबंदी के साथ ही दरगाह बेकस पनाह दर-ए-सख़ी महबूब-उल-औलिया सूफी सखावत अली कादरी बरकाती का उर्स भी मनाया जाएगा। जलसे और उर्स की तैयारियों को लेकर समितियों का गठन किया गया है।
मदरसे के संरक्षक व खानखाह दर-ए-सखी के सज्जादानशीन मौलाना कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती और मैनेजर मौलाना मोहम्मद मुसद्दिक़ ''जामी'' बरकाती ने बताया कि आठ वर्ष के इंतजार के बाद इस जलसे का आयोजन किया जा रहा है। जलसे में शामिल होने वाले दूर-दराज के मेहमानों के ठहरने और खाने की भी व्यवस्था की जा रही है। जलसे में मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना उबैदुल्लाह खान आजमी, अल्लामा मोहम्मद अहमद नक्श बंदी, अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद शफीक-उल-कादरी (महाराष्ट्र) का संबोधन होगा।
उन्होंने लोगों से इस ऐतिहासिक जलसे में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।