फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jalbharav problem in santkabirnagar

नहीं चेते तो फिर जलभराव से जूझेगा शहर

Thu, 19 May 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
jalbharav problem in santkabirnagar
मेंहदावल बाईपास के समीप पूरा नाला जाम पड़ा है।संवाद - फोटो : KHALILABAD
नहीं चेते तो फिर जलभराव से जूझेगा शहर
विज्ञापन

- हर साल बारिश में डूब जाता है आधा शहर
- नागरिकों को झेलनी पड़ती है मुसीबत
- नए नालों के निर्माण की गति काफी धीमी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद में जलनिकासी की समस्या गंभीर है। मानसून आने के बाद हर साल आधा शहर बारिश के पानी में डूबा रहता है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद जलनिकासी का समुचित प्रबंध नहीं कर सका है। कहीं नाले जाम पड़े हैं तो कहीं नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। यदि समय पूर्व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 33 नाले हैं। नगर पालिका परिषद का दावा है कि नालों की सफाई समय-समय पर कराई जाती है, इसके साथ ही वर्तमान में कई स्थानों पर नालों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन नाला निर्माण की जो गति है, उससे कहीं से भी नहीं लग रहा है कि मानसून आने से पूर्व नालों का निर्माण पूर्ण हो पाएगा। वहीं, वार्डों में बने नालों में कूड़े का ढेर लगा है।
विज्ञापन

मुखलिसपुर तिराहा, मोती चौराहे के उत्तर तरफ, गोला बाजार, एचआर इंटर कॉलेज के सामने, बरदहिया बाजार, भिटवा टोला आदि नालों की सफाई नहीं हुई है। नालों में कचरा भरा है। पिछले साल बारिश में गोलाबाजार, मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक, नलकूप कालोनी, विधियानी, मड़या सहित कई सरकारी दफ्तरों में पानी घुस गया था। शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून आने वाला है। नगरवासियों को फिर से जलभराव की आशंका बनी हुई है। नगरवासी चंद्रिका लाल, बैजनाथ कसौधन, दीपक कुमार आदि का कहना है कि नगर पालिका को बारिश पूर्व ही नालों की सफाई करा देनी चाहिए। जिससे बारिश होने पर जलभराव की स्थिति न पैदा हो। अगर ऐसा नहीं किया गया तो लोगों के घरों में नालों का पानी घुस सकता है।

शहर के बड़े नालो की सफाई करा ली गई है। जहां नाला जाम है, वहां भी शीघ्र सफाई हो जाएगी। इसके साथ ही शहर के मेंहदावल बाईपास सहित कई स्थानों पर नालों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पूूरा प्रयास है कि मानसून आने से पूर्व नालों का निर्माण पूरा हो जाए। नागरिकों को भी चाहिए कि नालों में प्लास्टिक का सामान न फेंके।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed