{"_id":"64d137a201d8adf18e0c7179","slug":"jalabhishek-of-bholenath-with-chants-of-har-har-mahadev-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1307-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक
Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- तामेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लगी भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में पुरुषोत्तम मास के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही परिसर में लगे मेले का लुफ्त भी उठाया।
रविवार को कांवरियों की टोली हर हर महादेव के जयकारे लगाते गाजे बाजे के साथ सरयू नदी से जल लेकर तामेश्वरनाथ धाम पहुंची। रात बारह बजे से शुरु हुआ जलाभिषेक सोमवार दोपहर तक चलता रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती, शशांक भारती, शक्ति दत्त भारती, रोहित भारती ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन सुबह सात बजे से शिव मंदिर की परिक्रमा होती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ भारती परिवार के लोग शामिल होते हैं। शिव मंदिर से शुरु होने वाली परिक्रमा हर हर महादेव का जयघोष और भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा मार्ग से शिव मंदिर पहुंचती है। जहां शिव की आरती के साथ परिक्रमा का समापन होता है।
पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती रही। किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर टेंडर के साथ चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रही। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रही। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिसर में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके लिए मंदिर की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया गया था। ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
नाथनगर क्षेत्र के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ और बेल्डुहा स्थित शिव मंदिरों पर भी लोगों ने शिव की पूजा आराधना की। साथ ही मेंहदावल, बखिरा, मगहर, धर्मसिंहवा, बेलहर आदि क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही।
पुनीत कुमार मिश्र