{"_id":"6559132ca4c50766550a058c","slug":"jal-jeevan-mission-projects-reviewed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5649-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा हुई
Sun, 19 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को लेकर बैठक हुई। भूमि आवंटन एवं भूमि विवाद के लंबित प्रकरणों की समीक्षा हुई।
समीक्षा बैठक में फेज-2 के कुल 171 परियोजनाओं के सापेक्ष भूमि विवाद के सात प्रकरण लंबित पाए गए। इसके साथ ही फेज-5 में 290 परियोजनाओं के सापेक्ष 53 प्रकरण लंबित मिले हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहाकि संबंधित एसडीएम इस प्रकरण को गंभीरता से लें। प्रतिदिन संबंधित लेखपालों से अनुश्रवण करके लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि आवंटित भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने तथा कार्य में अनावश्यक व्यवधान करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान संबंधि विभाग के अधिकारी व तीनों तहसील के एसडीएम मौजूद रहे।