{"_id":"67630df7c0013ed7160b443a","slug":"itching-due-to-dry-skin-rashes-on-face-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125744-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्वचा सूखने से हो रही खुजली, चेहरे पर चकत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्वचा सूखने से हो रही खुजली, चेहरे पर चकत्ते
Wed, 18 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। सर्द हवा से त्वचा में सूखापन होने से शरीर में खुजली और लाल चकत्ते होने की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समस्या के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इससे पीड़ित हैं।
इस समय जिला अस्पताल में त्वचा रोगी अधिक नजर आ रहे हैं। संक्रमण की वजह से शरीर में खुजली और चेहरे पर चकत्ते पड़ने की समस्या लोगों को हो रही है। इनमें भी अधिक मरीज स्कैबीज से परेशान हैं। स्कैबीज एक प्रकार का त्वचा का संक्रमण है, जो एक कीटाणु द्वारा होता है। इसमें खुजली, चकत्ते और दाने की समस्या होती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह की समस्या लेकर 30 से 40 मरीज आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी पाल ने बताया कि स्कैबीज संक्रमण एक कीटाणु के काटने से होता है। इसे सर्कोप्स स्कैबी भी कहते हैं। यह छोटे कीड़े त्वचा के नीचे सुरंग बनाते हैं और खुजली का कारण बनते हैं। उन्होंने बताया कि यह कीट त्वचा में छेद करते हैं। जिससे त्वचा में सुरंगनुमा छेद बन जाते हैं और उनमें मादा कीट अपने अंडे देती है। अंडे फूटने पर उनसे निकलने वाल ये किट त्वचा में अलग दिशाओं में या शारीरिक संपर्क के कारण घर के अन्य व्यक्तियाें के शरीर में फैलने लगते हैं।
विज्ञापन
ये कीट कपड़े या बिस्तर पर भी तीन से चार दिन तक जिंदा रह सकते हैं। इसके चलते यह संक्रमण यदि घर में किसी को है तो अन्य सदस्यों को सावधान रहना चाहिए। परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें और इलाज कराए।ि