फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is mandatory for students to complete their profile on U-Dias Plus portal

Sant Kabir Nagar News: यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्रों की प्रोफाइल पूर्ण करना अनिवार्य

Thu, 07 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory for students to complete their profile on U-Dias Plus portal
मेंहदावल। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र प्रोफाइल पूर्ण करना अनिवार्य है। यह छात्रों के शैक्षिक यात्रा की ट्रैकिंग करने और डेटा केंद्रीकृत करने व उनके शैक्षिक अनुप्रयोगों तथा शासन द्वारा शैक्षणिक मदद पहुंचाने की पहचान करने में मदद करता है। प्रधानाध्यापक को दो दिन भीतर ही शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल पर हर विद्यार्थियों का आंकड़ा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस बावत निर्देश जारी करते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि स्कूलों को अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार यू-डायस कोड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना है। इसके बाद प्रत्येक छात्र के लिए जनरल प्रोफाइल (जीपी), एनरोलमेंट प्रोफाइल (ईपी), फैसिलिटी प्रोफाइल (एफपी) सभी को अपडेट करना है। उन्होंने बताया विद्यालयों के पास अपना-अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध है। यू-डायस पोर्टल पर सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन कार्य करते हुए उनका सामान्य खाका, शैक्षणिक खाका और सुविधा खाका कार्य भी ऑनलाइन संपादित किया जाना है।
विज्ञापन

इस पोर्टल पर सत्र 2025-26 में नव-नामांकित बच्चों को भी जोड़ा जाना है। सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को अगली कक्षा में प्रोग्रेशन एवं नव नामांकित बच्चों का इंट्री या इंपोर्ट कार्य करते हुए उनकी जीपी, ईपी और एफपी निर्धारित अवधि के भीतर ही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जनरल प्रोफाइल में छात्र के सामान्य जानकारी जांचें और उसे पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनरोलमेंट प्रोफाइल में छात्र के दाखिला नंबर, प्रवेश तिथि, कक्षा, रोल नंबर, भाषा समूह, शिक्षा का माध्यम और पिछली कक्षा के परिणाम की जानकारी भरें। फैसिलिटी प्रोफाइल में उक्त छात्र की पहचान, दिव्यांगता, सीखने की अक्षमता, प्रतियोगिता में भाग लेने, ऊंचाई, वजन, स्कूल से दूरी व माता-पिता की शिक्षा की जानकारी भरें। इन तीनों प्रोफाइल को अपडेट करने के बाद डेटा पूरा करें पर क्लिक करें।

इसके बाद उक्त छात्र की तीनों प्रोफाइल हरी हो जाएंगी। जो दर्शाता है कि छात्र प्रोफाइल सफलतापूर्वक अपडेट हो गई है। यह छात्रों की शैक्षिक यात्रा ट्रैक करने, उनके स्थानांतरण आसान बनाने और विभिन्न सुविधाओं में उनकी पहचान करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed