फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Issues related to housing, Ayushman Bharat scheme, and honorarium were raised at the village meeting.

Sant Kabir Nagar News: ग्राम चौपाल में उठे आवास, आयुष्मान और सम्मान निधि के मामले

Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Issues related to housing, Ayushman Bharat scheme, and honorarium were raised at the village meeting.
पौली के माझा खड़करपुर में चौपाल में समस्या सुनते अ​धिकारी-संवाद - फोटो : धुंध के बीच निकलते बाइक सवार।
रोसयाबाजार/धनघटा। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत माझा खड़कपुर और किशुनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मामले उठाए गए। बीडीओ श्वेता वर्मा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने आवास, पेंशन व सम्मान निधि के 12 मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


किशुनपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे लगी से चौपाल में कुल 15 लोगों ने अपनी समस्याएं नोट कराईं। ग्रामीणों ने गांव में जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद कर छोड़ देने का मामला उठाया और उसे दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश यादव, बृजेश यादव, राकेश नायक, हरिश्चंद्र, लालचंद, हीरा निषाद, कांति देवी, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम धनजवल में लगी चौपाल में बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। बीडीओ कुलदीप कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वह गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों के प्रति नाराजगी जताई।


चौपाल में अधिकतर ग्रामीणों सम्मान निधि, पेंशन और एसआइआर की समस्या रखी। बीडीओ कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत भवन कार्यालय लोगो की सुविधा के लिए संचालित हो रहा है। कही और भटकने की जरूरत नही है। इसके बाद बीडीओ गांव में कराए गए विकास कार्य सोखता, इंटलाकिंग सड़क, नाली आदि का निरीक्षण किया। जांच में सब ठीक ठाक मिला। लेकिन पंचायत भवन और परिषदीय विद्यालय पर गंदगी देख वह खिन्न हो गए। सफाई कर्मियों की कार्य शैली पर नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर सचिव अबुशाद खान, जयंत कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed