फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Issue of Samman Nidhi, Ration Card, Housing raised in Joint Development Commissioner's Chaupal

Sant Kabir Nagar News: संयुक्त विकास आयुक्त की चौपाल में सम्मान निधि, राशन कार्ड, आवास का उठा मामला

Sat, 24 Feb 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Issue of Samman Nidhi, Ration Card, Housing raised in Joint Development Commissioner's Chaupal
विकास खंड हैंसर बाजार के घोरांग गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच करते संयुक्त कमिश्नर।
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के घोरांग व बहराडाड़ी गांव में संयुक्त विकास आयुक्त पद्यमकांत शुक्ला ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने टंकी बनने के बाद भी पानी न मिलने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

घोरांग पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त को ग्रामीणों ने शहीद सत्यवान सिंह के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरो के सम्मान में पूरा देश गर्व करता है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर ने गांव के विकास पर विस्तृत चर्चा कर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। जिसे जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से बात की। विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के संपादन में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो उसे अवगत कराया जाए। जिससे समय से समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

चौपाल में मौजूद अधिकांश ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, शौचालय, आवास आदि की समस्या रखी। इसके साथ ही पानी न मिलने की शिकायत की। संयुक्त विकास आयुक्त ने बहराडाड़ी स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया। ब्लाॅक मुख्यालय पर संयुक्त विकास आयुक्त ने अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीडीओ राम प्रताप पांडेय, एडीओ पंचायत गजानन पाल, उपेंद्र चौधरी, शिवाजी सिंह, कोदई सिंह, कृष्ण मणि पांडेय, एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed