{"_id":"653021dc5e2405e7050298db","slug":"issue-of-illegal-challan-of-vehicles-and-poor-condition-of-industrial-area-raised-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4392-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहनों का अवैध चालान और औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहनों का अवैध चालान और औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली का उठा मुद्दा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक को ेसंबोधित करते सीडीओ।संवाद
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें वाहनों का अवैध चालान और औद्योगिक क्षेत्र की समस्या उठा। सीडीओ ने समस्या समाधान का भरोसा दिया।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि यूपी सीडा के जरिए औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत और जल निकासी के लिए तीन करोड की धनराशि स्वीकृत है। टेंडर हो जाने के बाद भी कार्य शुरु नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से उद्यमियों को समस्याएं हो रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच कर उद्यमियों के उत्पाद को ले जाने वाले वाहनों का गलत तरीके से चालान कर दिया जा रहा है। इससे उद्यमियों में नाराजगी व्याप्त है। एआरटीओ को रोका जाए। सीडीओ संत कुमार ने कहा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी बैंकर्स अपने पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निस्तारण अतिशीघ्र करें। जिससे उद्यामियों को लाभ मिल सके। इस दौरान क्षेत्रीय प्रंबधक यूपी सीडा एससी पांडेय, संजीव राणा, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा, सीओ दीपांशी राठौर, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।