{"_id":"65c1543fdbb74087c10be657","slug":"irregularities-in-development-works-in-chamarasan-village-will-be-investigated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109353-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चमरसन गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चमरसन गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की होगी जांच
Tue, 06 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमरसन में विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के लिए जांच टीम अधिकारी ने 12 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी है। जांच अधिकारी ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर संबंधित जांच अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। एडीओ पंचायत सेमरियावां ने ग्राम सचिव को शिकायत से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
2 जून 2023 को चमसरन गांव के जोखन प्रसाद पुत्र पतिराज ने गांव में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर डीएम के समक्ष शपथपत्र के साथ शिकायत की थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की। जांच टीम में सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वितीय के भूमि संरक्षण अधिकारी सौरव कुमार और सहायक अभियंता नलकूप खंड पंकज चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया। डीएम ने जांच रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जांच के लिए 12 फरवरी को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया है।
भूमि संरक्षण अधिकारी सौरव कुमार ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के माध्यम से विभिन्न आवासीय योजनाओं के चयन के लिए भरे जाने वाले प्रपत्रों की छायाप्रति व अन्य संबंधित अभिलेख जांच स्थल पर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिससे जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा सके। वहीं एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने ग्राम सचिव शिवमूरत मौर्या से अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि ग्राम सचिव को जांच अधिकारी के पत्र का अनुपालन करने को कहा गया है।