{"_id":"6a5bce522abefc03ea0e287d","slug":"investigation-report-on-irregularities-in-cooking-costs-sent-to-senior-officials-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-154007-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उच्चाधिकारियों को भेजी कुकिंग कास्ट में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उच्चाधिकारियों को भेजी कुकिंग कास्ट में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास में कोविड के दौरान विद्यार्थियों के कुकिंग कास्ट व जूता मोजा के धन में बरती गई अनियमितता के आरोपों की जांच रिपोर्ट प्रभारी बीईओ सांथा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
बिना किसी अंतिम निर्णय के रिपोर्ट में समयावधि का हवाला देते हुए उसे निस्तारित कर दिया गया है। हालांकि जांच को अभी जारी बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि बौरव्यास निवासी राममिलन ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए आईजीआरएस शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि कोविड के दौरान मिड डे मील कुकिंग कास्ट व जूता मोजा के पैसे को सभी विद्यार्थियों को न भेजते हुए अनियमितता की गई थी।
प्रकरण की जांच प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सांथा अनीता तिवारी को मिली। शिकायत आठ जुलाई को की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी 16 जुलाई को प्रकरण की जांच करने विद्यालय पहुंचीं, जांच रिपोर्ट समय से प्रेषित करने का हवाला देते हुए जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यार्थियों के नाम व बैंक से भेजी गई धनराशि व प्रेरणा पोर्टल से मिलान करना जरूरी है और जिसमें समय लग सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है जांच अभी गतिमान है। 22 जुलाई को अभिलेख के साथ प्रधानाचार्य को डीआईओएस कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।