{"_id":"62ffcff8d568fb7e2a2787b1","slug":"investigation-polic-team-in-double-murder-khalilabad-news-gkp4475428154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : गठित चार टीमें कई बिंदुओं पर कर रही जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : गठित चार टीमें कई बिंदुओं पर कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इमलिडीहा गांव में पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज।
- फोटो : KHALILABAD
दोहरा हत्याकांड : गठित चार टीमें कई बिंदुओं पर कर रही जांच पड़ताल
- घटना स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध नंबरों को किया जा रहा चिह्नित
- हत्या का मोटिव और हत्यारोपियों का पता लगाने में पुलिस विफल
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के इमिलडीहा गांव में बाप-बेटे की हुई हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। जबकि एसपी की ओर से दोहरे हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। घटना स्थल से पांच किलोमीटर के दायरे में काम करने वाले संदिग्ध नंबरों को चिह्नित किया जा रहा है।
इमिलडीहा गांव निवासी 42 वर्षीय गनेश चौहान पुत्र जंगली और उनके 14 वर्षीय बेटे धर्मवीर की बुधवार रात खेत में सोने के दौरान धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पिता गनेश को गर्दन और सीने में कुल तीन चोट आई है। जबकि बेटे धर्मवीर को गर्दन और कान के नीचे कुल दो चोटे आई है। दोहरे हत्या कांड मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। डीआईजी और एसपी ने खुद घटना स्थल का निरीक्षण किया था। एसपी ने कोतवाल विजय नरायन प्रसाद और इंस्पेक्टर अपराध दीपक दूबे की अगुवाई में टीम गठित की है। जबकि दूसरी टीम सीओ सदर अंशुमान मिश्र और तीसरी टीम प्रशिक्षित सीओ दीपांशी राठौर और महिला थाना एसओ के नेतृत्व में गठित है। जबकि चौथी टीम एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में काम कर रही है। पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
इसमें अभी तक पुलिस टीमों के हाथ घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। गांव के लोग शांत और खामोश है। जबकि पीड़ित परिजन भी किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात बता रहे हैं। ऐसे में पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि घटना की वजह क्या और हत्यारोपी कौन लोग हैं। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें झांड़फूंक, आशनाई, किसी से पूर्व में किसी तरह का कोई विवाद रहा हो अथवा कोई लेन-देन का मामला रहा हो। पुलिस का शक मृतक बाप- बेटे की नजदीकियों और बाहरी लोगों पर जा रहा है। वैसे अभी तक इसमें कोई भी बिंदु सही दिशा में नहीं जा रहा है। जबकि पुलिस संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस कर रही है। इसमें भी कोई सफलता अभी तक हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों को चिह्नित कर जल्द पकड़े पुलिस
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी पीड़ित परिजनों से उस वक्त मिलने पहुंचे थे, जब मौके वारदात पर बस्ती रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज और एसपी सोनम कुमार भी गए थे। विधायक अंकुर राज तिवारी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और कष्टकारी है। इस घटना में जो भी हत्यारोपी शामिल हो, उसे चिह्नित करके जल्द ही पकड़ा जाए। पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। जबकि धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान भी पीड़ित परिजनों से मिले। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी किया।
इंसेट
दोहरे हत्या कांड के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। वैसे अभी तक हत्या के मोटिव का पता नहीं चल पाया है। चार पुलिस टीमें काम कर रही है। पुलिस कई विंदुओं पर जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- सोनम कुमार,एसपी