{"_id":"649338de4c6a5716f40ca1c7","slug":"investigation-in-ambulence-case-khalilabad-news-c-7-1-214926-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबुलेंस प्रकरण : सीएमओ-सीएमएस के खिलाफ शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबुलेंस प्रकरण : सीएमओ-सीएमएस के खिलाफ शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। एबुलेंस चालक के जरिये घायल अर्जुन को रास्ते में फेंक देने के मामले की जांच देर से ही सही डीएम की गठित टीम ने शुरू कर दी है। टीम अभी साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है।
सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, अनिल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से डीएम को सात जून को पत्र दिया था, जिसमें कहा कि छह जून को शाम सात बजे दुधारा क्षेत्र के कविता गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात बोलेरों ने टक्कर मार दी थी, जिसमें कोतवाली क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी बाइक सवार विजय और विक्रम की मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गया।
घटना के उपरांत 108 नंबर की एबुलेंस से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन एबुलेंस चालक ने उसे जिला अस्पताल न पहुंचाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना के बारे में सीएमओ और सीएमएस को सूचना दी गई, लेकिन किसी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति अत्यंत ही आपत्तिजनक है। डीएम से शिकायत करके दोषियों के खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने आठ जून को इस प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की टीम गठित कर दी थी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच करें। जांच आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं। इसी बीच एडीएम राजस्व वित्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव का तबादला हो गया। एडीएम राजस्व का प्रभार एडीएम न्यायिक अभय मिश्रा को मिला। जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी कि इसी बीच सांसद प्रवीण निषाद ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रकरण से अवगत कराया। सीएमओ और सीएमएस की शिकायत की।
मंगलवार को नए एडीएम राजस्व जय प्रकाश ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद डीएम की गठित टीम ने जांच शुरू कर दी। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि प्रकरण से जुड़े साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है। इसमें वादी मुकदमा, घायल अर्जुन के अलावा सीएमओ और सीएमएस का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा जो अन्य लोग भी इस घटना से जुड़े होंगे उनके बयान भी लिए जाएंगे। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
डीएम संदीप कुमार ने बताया कि जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रेषित करें, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सकें।