फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Intermittent rain throughout the day, farmers happy

रुक-रुक कर दिनभर हुई बारिश, किसान खुश

Tue, 04 Oct 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain throughout the day, farmers happy
रुक-रुक कर दिनभर हुई बारिश, किसान खुश
विज्ञापन

धान की फसल को फायदा, सब्जियों को नुकसान
संतकबीरनगर। मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे किसान खुश नजर आए। धान की फसल को बारिश से लाभ पहुंचने की संभावना है तो रबी फसल की तैयारियों को बल मिलेगा। हालांकि सब्जियों के खेतों में पानी लगने से नुकसान होने की आशंका है।
सुबह से ही बादल छाए रहे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार बारिश से जहां धान की फसल को लाभ पहुंचेगा वहीं सागभाजी की फसल पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। रबी फसल की तैयारियों को भी बल मिला है। पिछले एक पखवाडे़ से क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

तेज धूप के चलते धान के खेतों से नमी गायब होने से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। यह स्थित तब उत्पन्न हुई जब धान की फसल में बालियां आने लगी थीं, लेकिन मंगलवार सुबह बादलों को देख किसानों में आशा की उम्मीद जगी। दोपहर होते-होते कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र के रामजीत यादव, कन्हैयालाल, बजरंगी, राम अशीष चौधरी, देवानंद चौधरी आदि ने बताया कि बारिश से धान के खेत पानी से भर गए। पर्याप्त बारिश से धान की फसल पर छाया संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश से लाल मिर्च की फसल प्रभावित हो रही है। खेत में डाली गई गोभी की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। लता वाली सब्जियों पर बारिश से कोई नुकसान नहीं हुआ।

..
कीचड़ से सराबोर हुईं सड़कें
बारिश होने से शहर की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। ऐसे में दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ गई है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि जलनिकासी के इंतजाम किए गए हैं। गड्ढों को भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed