फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   interloking work against of measerment

मानक को दरकिनार कर हो रहा इंटरलॉकिंग कार्य

Tue, 25 Jan 2022 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
interloking work against of measerment
मानक को दरकिनार कर हो रहा इंटरलॉकिंग कार्य
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डेबरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत डेबरी में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य में मानक को दरकिनार कर दिया गया है। सड़क पर ईंट बिछी ही नहीं कि साइड की दीवार उजड़ने लगी है।

ग्रामीण रामप्रकाश, दयानंद, सूर्यनाथ और शंभू आदि का कहना है कि गांव में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के लिए सड़क के दोनों किनारे बनने वाली साइड की दीवार खड़ी की जा रही है। दीवार में जहां खराब ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, वहीं सीमेंट कम और बालू का प्रयोग भारी मात्रा में किया जा रहा है। गांववालों का आरोप है कि इसकी शिकायत मौखिक रूप से खंड विकास अधिकारी से की गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। न ही ग्राम पंचायत अधिकारी निर्माण कार्य को देखने आए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने बताया कि डेबरी में इंटरलॉकिंग कार्य मानक विहीन कराए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करेंगे यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed