फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Insult of religious symbols and images, case filed

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक प्रतीकों और चित्र का अपमान, मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Insult of religious symbols and images, case filed
लोहरैया। धनघटा थानाक्षेत्र में एक युवक ने हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास के चित्र और धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया है। उसने इसकी वीडियो बनाई तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी भाजयुमो नेताओं ने मुकामी पुलिस को दी। इस मामले में आरोपी युवक पर धार्मिक प्रतीकों के अपमान और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राजकुमार राय, अभिषेक पाल, अभय राय, आदर्श अग्रहरि व राजन पांडेय ने धनघटा थाने के थानाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र दिया। पत्र में उन्होंने लिखा है कि हनुमान गढ़ी के महंथ राजूदास की फोटो और धार्मिक प्रतीकों का थानाक्षेत्र के अशरफपुर निवासी राजन उर्फ ब्रिजेश यादव पुत्र रामगनेश ने अपमान किया है। साथ ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कह रहा है कि हम समाजवादी हैं, समाजवादियों पर टिप्पणी करना छोड़ दो, नहीं तो तुम्हें अपनी भाषा में जवाब देंगे। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 अर्थात किसी धार्मिक प्रतीक का अपमान, धारा 352 अर्थात जानबूझकर किसी व्यक्ति का अपमान करने तथा उकसाने व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सोशल मीडिया पर संदेश भेजने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed