फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to make the beat system effective

Sant Kabir Nagar News: बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने की हिदायत

Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make the beat system effective
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, बेलहरकला व मेंहदावल के आरक्षी बीट बुक का निरीक्षण किया। उन्होंने बीट बुक में अंकित सूचनाओं, शिकायतों एवं निराकरण की स्थिति का समीक्षा की। कोतवाली खलीलाबाद के बीट अधिकारी कांस्टेबल शिवम यादव, अरविंद तिवारी, थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी कांस्टेबल रामभूषण पटेल, अमन कुमार तथा थाना मेंहदावल के बीट अधिकारी कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह को बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की हिदायत दी। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखी जाए। जनता से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ बीट बुक में प्रत्येक सूचना का नियमित रूप से अद्यतन रखे। क्षेत्र में गश्त एवं चौकसी बढ़ाई जाए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। एसपी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed