फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to improve the facilities of prisoners

बंदियों की सुविधा में सुधार करने के निर्देश

Sun, 31 Jul 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the facilities of prisoners
जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदियों से जानकारी लेते राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बंदियों की सुविधा में सुधार करने के निर्देश
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री ने किया जेल का निरीक्षण, आम के दो पौधे लगाए
रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बंधवाने का प्रबंध करे जेल प्रशासन
संतकबीरनगर। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की सुविधा में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी अवश्य बंधवाई जाए।
राज्यमंत्री ने जेल के हॉल में कैदियों व बंदियों से उनकी दिनचर्या, जेल प्रशासन के व्यवहार और खाने पीने एवं रहने आदि की जानकारी ली। कैदियों को नेेक इंसान बनने, व्यवहार में बदलाव लाने की नसीहत दी। कारागार अधीक्षक जीआर वर्मा को निर्देश दिए कि उद्योग विभाग से सामंजस्य बना कर जेल के अंदर कैदियों व बंदियों को छोट-छोटे उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिलाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जेल परिसर के हॉस्पिटल ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान अस्वस्थ्य बंदियों से कुशल क्षेम पूछा और फल वितरित किउ। बंदियों ने आरओ का पानी एवं टीवी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर कारागार अधीक्षक को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कारागार में एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। बैरक, मेस, वाशरूम, शौचालय, परिसर की सड़कों आदि का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर टूट-फूट पाए जाने पर निर्माण निगम के अवर अभियंता को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेल परिसर में आम का दो पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर कैदियों व बंदियों की कलाई में अवश्य राखी बांधी जाए। जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि जिनकी बहनें राखी बांधना चाहती हैं उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाए। जिनकी बहनें नहीं है अथवा नहीं आ पाई हैं उनकी कलाई में दूसरी बहनों से राखी बंधवाएं। इस दौरान विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, भोलानाथ भारती, चिकित्सक डॉ. करुणेश दूबे, फार्मासिस्ट डॉ. डीपी सिंह, सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed