फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to identify vicious criminals and open history sheets

Sant Kabir Nagar News: शातिर अपराधियों को चिह्नित कर हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश

Tue, 30 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions to identify vicious criminals and open history sheets
-एडीजी, आईजी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने शामिल रहे
विज्ञापन

-रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डाॅक्टर केएस प्रताप कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, पुरस्कार घोषित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया। सभी एसओ को थानों पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक, गरिमापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान जनपद की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया गया। जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा किया गया। विवेचनओं के समयबद्ध एवं गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

वहीं इसके साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्ककर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने के लिए कहा गया। बैंकों, सर्राफा, ग्राहक सेवा केन्द्रों के आसपास कैमरे लगवाने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए। गो-तस्करी व गोवध संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान समस्त सीओ, थाना प्रभारी सहित समस्त शाखा एवं कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed