{"_id":"673b8410bb147ee99e064f02","slug":"instructions-to-complete-beneficiary-schemes-on-time-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124034-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लाभार्थीपरक योजनाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लाभार्थीपरक योजनाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश
Mon, 18 Nov 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
डीएम ने निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष समय से पूर्ण करा लिया जाएं। कहा कि किसी भी प्रकार से लंबित मामलों को अविलंब निस्तारित कराएं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस से संबंधित संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारी नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। कहा कि संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने अथवा सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी-सी, डी एवं ई वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्याें में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदर्शित करें। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सभी परिवारों को फैमिली आईडी बनाया जाना है, जिसे विभागीय समन्वयता बना कर बनाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।