फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions issued to ensure proper cleanliness and drinking water arrangements at Birdhar Ghat.

Sant Kabir Nagar News: बिड़हर घाट पर सफाई व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Sun, 19 Jul 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to ensure proper cleanliness and drinking water arrangements at Birdhar Ghat.
संतकबीरनगर। श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को बिड़हर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, घाट क्षेत्र, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुगमता के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed