फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for the speedy disposal of pending investigations

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions for the speedy disposal of pending investigations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को व्यवस्थित रखने के साथ ही पुलिस कार्य में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और थाने आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर पिंक बूथ और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही बीट पुलिसिंग मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना स्टाफ को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पीके गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed