{"_id":"65429b4313c07ff69c08f78d","slug":"instructions-for-providing-fertilizer-at-fixed-price-through-pos-machine-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4996-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
Thu, 02 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
संतकबीरनगर। रबी फसलों की बुआई के लिए सुचारू रूप से गुणवत्ता युक्त उर्वरक पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी अपने निर्धारित बिक्री केंद्र, विकासखंड, तहसील में नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए किसानों को सुचारू रूप से उर्वरक को निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करें। सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं जनपदीय अधिकारियों को तहसील एवं विकास स्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरक समस्या समाधान कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 7839882274 है। जिसमें अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अजय सिंह को नोडल नामित किया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर पर किसान उर्वरक संबंधित समस्या को बताते हुए तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सुचारू रूप से समस्त प्रकार के गुणवत्ता युक्त उर्वरक निर्धारित मूल्य पर पीओएस मशीन से वितरित किया जाएगा। नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।