{"_id":"69307be5d130b0bdcc09e3ce","slug":"instructions-for-completing-sir-within-the-time-limit-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142249-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समयसीमा में एसआईआर पूर्ण कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समयसीमा में एसआईआर पूर्ण कराने के निर्देश
Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा हुई। तीनों विधानसभाओं के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में बताया गया कि एसआईआर की तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। एससीएम ने समयसीमा में एसआईआर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि जनपद में एसआईआर कार्य सुचारू चलें। सभी संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि जहां पर एसआईआर कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत कम है वहां पर जाकर तत्काल बीएलओ से संपर्क कर एसआईआर कार्य को निर्धारित समय पूर्ण कराएं और बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड कराएं।
इस अवसर पर एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।