फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Install CCTV cameras in public places

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक स्थानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे

Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Install CCTV cameras in public places
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाने पर शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष मुकेश राय ने शांति समिति की बैठक की। इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक मार्गों और चौराहे पर अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने में ग्राम प्रधान तथा वार्ड सभासदों से सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सकती है। साथ-साथ ही तीसरी आंख की सक्रियता से अपराध और अपराधियों पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मुहिम में सभी प्रधान और वार्ड सभासद सहयोग करें। इस दौरान परवेज अहमद, उमाशंकर गौड़, नसीम अहमद, दिलीप पांडेय, बबलू पांडेय, सोनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed