{"_id":"66f6949e0389a19ee50d66b9","slug":"inspection-found-lacking-clarification-from-five-principals-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121358-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण मिली कमी, पांच प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण मिली कमी, पांच प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण
Fri, 27 Sep 2024 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र के छह प्राथमिक विद्यालयों का बीईओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के छह प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कई कमियां पाई गई। उन्होंने पूरे मामले पर पांच प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए आगे लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय घूरापाली में चहारदीवारी पर गेट नहीं लगा मिला। प्राथमिक विद्यालय गोरयाडाड में बच्चों को दूध नहीं बांटा गया था और प्रार्थना भी नहीं हुई थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय चिकनिहाडीह में भी दूध नहीं बांटा गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बेलौली में स्थिति ठीक मिली। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलौली में अतिक्रमण की शिकायत मिली। प्राथमिक विद्यालय घुरापाली में धन का दुरुपयोग व बिना काम के 30 बेंच रखा पाया गया। कमरे में खिड़की की व्यवस्था नहीं थी। इन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।