फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inquiry received less rations

जांच में कम मिला राशन

Fri, 20 Jan 2017 12:14 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 20 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Inquiry received less rations
गेंहू
विकास क्षेत्र बघौली के सांगठ गांव में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेंद्र कुमार की जांच में कोटेदार द्वारा उठान किया गया राशन मौके पर कम मिला। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने थाने में कोटेदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान रामप्यारे व सर्वजीत ने एसडीएम को बताया कि कोटेदार ने उठान का पूरा गल्ला स्टॉक में रखने में हेराफेरी की है। एसडीएम के निर्देश पर बृजेंद्र कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आरके पांडेय, अश्विनी कुमार, मुनेश्वर चौहान ने पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया 64 कुंतल 85 किलो गेहूं, चावल 47 कुंतल 31 किलो, चीनी 423 किलो उठान किया गया था, किन्तु जांच में मौके पर गेहूं 10 क्विंटल 17 किलो, चीनी 55 किलो कम पाया गया।  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बखिरा थाने पर कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed