फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Innocent child dies in hospital; inquiry team arrives and will submit report to CMO.

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में मासूम की मौत, जांच को पहुंची टीम, सीएमओ को देगी रिपोर्ट

Mon, 10 Aug 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies in hospital; inquiry team arrives and will submit report to CMO.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद बाईपास चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में एक मासूम की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेसरहा सिद्धार्थनगर निवासी अर्पित पांडेय दो वर्ष पुत्र राजदेव पांडेय को इलाज के लिए खलीलाबाद के बाईपास चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अर्पित को निमोनिया व कुछ अन्य दिक्कतें थीं। इसके इलाज के लिए परिजन अस्पताल इलाज के लिए थे।
विज्ञापन

इलाज के दौरान शनिवार देर रात करीब 1:00 बजे मासूम की मौत हो गई। परिजन ने सीएमओ से इलाज में लापरवाही की शिकायत की। शिकायत पर सीएमओ ने टीम गठित की। टीम में शामिल डॉ. मुबारक अली और अश्वनी कुमार जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद टीम की ओर से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई। इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार खलीलाबाद प्रेम नारायण, प्रभारी कोतवाली जय प्रकाश दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed