{"_id":"64eb8b5912263e199b0e5296","slug":"innocent-child-died-after-falling-from-the-roof-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2127-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ननिहाल आई मासूम की छत से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ननिहाल आई मासूम की छत से गिरने से मौत
Sun, 27 Aug 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
गुंजा की फाइल फोटो।
- छत पर मां के साथ सोई थी ढाई साल की बच्ची, मेंहदावल क्षेत्र के समोगर गांव की घटना
-परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के समोगर गांव में ननिहाल आई ढाई साल की बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समोगर में अपनी मां मैना देवी के साथ ढाई वर्षीय बच्ची गुंजा उर्फ अस्मिता ननिहाल आई थी। शनिवार की रात में गर्मी अधिक होने के कारण मां के साथ छत पर सोई थी। भोर में मां उठकर नीचे चली आई और कामकाज में उलझ गई। उसी दौरान बच्ची गुंजा की आंख खुल गई और वह नींद में ही नीचे आने लगी। रेलिंग नहीं होने से वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन परिजन ने उसे लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। स्थिति गंभीर एवं चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मासूम गुंजा की मौत हो गई। मौत के बाद से ही घर में मातम की स्थिति है। मां मैना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने बताया कि राममिलन की पुत्री मैना का विवाह सांथा विकास खंड के कवर कंवरी निवासी सोनू के साथ हुई है। कुछ दिन पूर्व मैना अपनी बेटी गुंजा को लेकर मायके आई थी। अचानक यह दुर्घटना हो गई। सूचना पाकर ससुराल के लोग भी पहुंच गए। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज लाल बिहारी ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के समोगर की बच्ची छत से गिर गई थी। उसकी मौत हो गई है। परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।