फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   injured youth died

कोतवाली क्षेत्र की घटना

Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
injured youth died
हादसे में मृतक राहुल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया केस
होनहार बेटे से परिजनों को थीं बड़ी उम्मीदें
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को हादसे में घायल हुए छात्र की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

बनकटिया गांव निवासी जयराम यादव ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा राहुल यादव एचआरपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को बेटा राहुल साइकिल से ट्यूशन पढ़ने खलीलाबाद जा रहा था। बेटा खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास के निकट पहुंचा ही था कि तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देखकर आसपास के लोग जुट गए और ई रिक्शा से बेटे को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेटे की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो भाइयों में राहुल बड़ा था। होनहार होने की वजह से बेटे से परिवार को काफी उम्मीदें थीं। बेटे की मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed