फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Initiative to organize vegetable market incomplete...city residents are struggling

Sant Kabir Nagar News: सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने की पहल अधूरी... जूझ रहे शहरवासी

Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Initiative to organize vegetable market incomplete...city residents are struggling
पुरानी सब्जी मंडी सड़क पर दुकानें लगती है । 
संतकबीरनगर। सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने की पहल अभी भी अधूरी है। यहां की सड़कें ऊंची हाेने से पटरियां नीचे हो गई हैं। ऐसे में दुकानदारों को सब्जी की दुकान लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इसको व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका परिषद ने योजना तैयार की थी, जिसके तहत पटरियों को ऊंचा करना था और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्य नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सरैया में नवीन मंडी बनाई गई है। यहां सब्जी और गल्ले की दुकानें लगती है, लेकिन मुखलिसपुर तिराहा से बरदहिया बाजार जाने वाले मार्ग पर अब भी पुरानी सब्जी मंडी लगती है। शहर के अधिकतर लोग फुटकर में सब्जी खरीदने के लिए यहीं पर ही आते हैं। करीब एक साल पहले सड़क का निर्माण हुआ तो पटरियां नीचे हो गई हैं। ऐसे में पटरी पर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेता परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने करीब छह माह पहले पटरियों को ऊंचा करने के साथ ही पानी आदि की व्यवस्था करने के लिए योजना तैयार की थी, लेकिन अब तब इस योजना पर अमल नहीं हो सका है।

इसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई हैं। सब्जी दुकान लगाने वाले त्रिलोकी प्रसाद, राम जियावन आदि ने कहा कि पटरियां नीची होने से काफी दिक्कत हो रही है। जाम से भी परेशानी हो रही है। ऐसे में यहां पर कार्य कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed