फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information on safety was given by organizing a daughter-in-law-daughter conference.

Sant Kabir Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर सुरक्षा की दी जानकारी

Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Information on safety was given by organizing a daughter-in-law-daughter conference.
संतकबीरनगर। जनपद में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई। जिले के 11 स्थानों पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 739 लोगों ने प्रतिभाग किया। साथ ही उनके बीच शासन की योजनाओं एवं सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed