{"_id":"68d9808c444de66a780e9567","slug":"indians-from-america-bowed-their-heads-at-kabirs-nirvana-sthal-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139066-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अमेरिका से आए भारतवंशियों ने कबीर निर्वाण स्थली पर टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अमेरिका से आए भारतवंशियों ने कबीर निर्वाण स्थली पर टेका मत्था
Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कबीर निर्वाण स्थली मगहर में महंथ विचारदास के साथ अमेरिका से आए भक्तगण । संवाद
मगहर। कबीर निर्वाण स्थली पर अमेरिका से आए तीन भारतवंशी भक्तों ने रविवार को मगहर में स्थित कबीर निर्वाण स्थली के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने मत्था भी टेका और कबीर चौरा के महंथ विचार दास जी के साथ संवाद करके उनसे दीक्षा भी ली।
कबीर समाधि पर आए भक्ताें ने कहा कि महान सूफी संत कबीर के विचारों से अमेरिका में भी लोग प्रेरित होते हैं। वहां पर भी कबीर के भजनों को गाया जाता है। कबीर से संबंधित पुस्तकें भी मिलती हैं। कबीर की निर्वाण स्थलाी पर आकर बहुत ही शांति मिली है। खासकर उनकी साधना स्थली वाली गुफा में जाकर ऐसा लग रहा था कि वहां पर बैठे रहें। इन भक्तों में राजेश भाई, प्रीतिबेन पटेल, ज्योतिबेन पटेल शामिल थे।
उन लोगों ने कबीर चौरा के महंत विचार दास जी के साथ संवाद किया तथा उनसे दीक्षा ली। वाराणसी से आए विवेक दास शास्त्री भी उनके साथ मौजूद रहे। इन भक्तों ने कबीर निर्वाण स्थली पर काफी समय बिताया तथा हर चीज के बारे में जानकारी ली। भक्तों ने उनसे आमी नदी के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान पटना से आए विवेक मुनि, संतकेवल साहेब, शांतिदास पुजारी, रामशरण साहेब के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।