फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Indecent comments made on Instagram heated up the atmosphere, calmed down with mutual agreement

Sant Kabir Nagar News: इंस्टाग्राम पर की गई अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल, आपसी समझौते से हुआ शांत

Thu, 19 Oct 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Indecent comments made on Instagram heated up the atmosphere, calmed down with mutual agreement
- नगर के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों ने लिखित रूप में किया सुलह-समझौता
विज्ञापन

- शांति व्यवस्था के मद्देनजर मगहर कस्बे में पीएसी मुस्तैद

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में एक छात्र की ओर से एक विशेष संप्रदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से माहौल तनाव पूर्ण हो गया था। जिससे प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी। दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में पीएसी लगा दी गई। इधर नगर के कुछ सम्भ्रांत नागरिकों व पुलिस की सूझबूझ से आपसी तनाव खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने आपस में पुलिस के समक्ष लिखित रूप से समझौता भी कर लिया।


नगर पंचायत मगहर के एक छात्र ने एक धर्म विशेष के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में लोगों ने मंगलवार की देश शाम पहले आरोपी छात्र के घर पहुंचकर विरोध किया, फिर उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए मगहर पुलिस चौकी का घेराव किया। लिखित शिकायत भी की।दूसरे दिन आरोपी छात्र की बड़ी मां की तरफ से भी 20 लोगों को नामजद करते हुए 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की लिखित तहरीर पुलिस को दी गई। इस बीच नगर के लोगों ने आपसी सुलह समझौते का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके।जिससे नगर का महौल और तनावपूर्ण हो गया था।नगर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी के जवान भी लगा दिए गए। आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नगर के कुछ सम्भ्रांत नागरिकों ने पहल की। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के सुलह- समझौता किया और आपसी सुलह समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।सुलह समझौते में लिखा कि अब किसी भी तरफ से कोई भी किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व मौखिक और न ही किसी सोशल मीडिया पर करेगा।अगर ऐसा होता है तो पुलिस उसके खिलाफ खड़ा एक्शन लेने को बाध्य होगी।सुलहनामे के दौरान तनवीर अहमद, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी,सभासद अब्दुल कलाम,पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा,मोहम्मद ओबैदुन्नबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed