{"_id":"66182e28f67dc6ab750f5066","slug":"increase-in-patients-of-skin-allergy-scabies-and-fungal-infections-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-112638-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्किन एलर्जी, स्केबीज व फंंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्किन एलर्जी, स्केबीज व फंंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज
Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
- गेहूं की कटाई के समय उड़ने वाली धूल व शुष्क मौसम बनी वजह
जिला अस्पताल में इससे जुड़े 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खेतों में गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। उससे उड़ने वाली धूल और शुष्क मौसम की वजह से शरीर से निकलने वाला पसीना त्वचा की एलर्जी और खाज-खुजली की समस्या बढ़ा रहा है। इसके कारण त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में एलर्जी, स्केबीज और फंगल इंफेक्शन के 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
किसान खेत में गेंहू की कटाई में व्यस्त है। वहीं मौसम की तल्खी सता रही है। गेंहू कटाई के समय खेतों की धूल, गर्मी से होने वाले पसीने से त्वचा पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। जिससे एजर्ली, स्केबीज और फंगल इन्फेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। धूल और शुष्क मौसम के कारण खुजली की समस्या बढ़ी है। 15 दिन पहले तक जिला चिकित्सालय में जहां 30 से 40 मरीज एलर्जी, स्केबीज और फंगल इन्फेक्शन के पहुंचते थे। वहीं इनकी संख्या इन दिनाें 100 से ऊपर हो गई है।
गौरतलब है कि शरीर की ठीक प्रकार से सफाई न होने, एक ही तौलिया आदि के कई लोगों के इस्तेमाल करने और शरीर के पसीने से स्केबीज का संक्रमण बढ़ा रहा है और यह त्वचा रोग एक से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है। इसमें त्वचा पर खाज-खुजली होती है। गर्मी के कारण होने वाले पसीना से फंगल इंफेक्शन के मरीज भी बढ़े है। इसमें शरीर पर चक्कते व दाने पड़ जाते हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक जांच कर दवा लिखने के अलावा खेतों में काम से आने के बाद स्नान करने और शरीर की साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
त्वचा रोग से बचाव के उपाय
खेती के काम के बाद स्नान करें।
क्रीम व पाउडर से दूर रहें।
साबुन का इस्तेमाल करें।
एक तौलिया का कई लोग इस्तेमाल करने से बचें।
धुले और साफ कपड़े पहनें।
गेहूं के समय धूल और शुष्क मौसम की वजह से होने वाले पसीना से त्वचा के एलर्जी, स्केबीज और फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं। इन रोगों के रोज लगभग सौ से ऊपर मरीज आ रहे हैं। शरीर में पसीना निकलने से कीटाणु पनपते हैं। सलाह है कि शरीर के साफ-सफाई का ध्यान रखें और त्वचा रोग होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- डॉ. राम कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल