फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   incompose

इंकार करने वालों को बताए फायदे, लगाया टीका

Wed, 04 Dec 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
incompose
इंकार करने वालों को बताए फायदे, लगाया टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। मिशन इंद्रधनुष अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने कमर कस ली है।
सेमरियावां विकास खंड के ग्राम जिगिना में टीकाकरण कराने से इंकार करने वाले चार बच्चों के परिजनों को समझाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय रही। अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल, मोहम्मद कौंसर, सुपरवाइजर अभिनंदन मणि, एएनएम माया और अनीता ने इंकार करने वाले बच्चों के परिजनों से वार्ता की और उन्हें टीकाकरण से होने वाले फायदे बताकर टीकाकरण के लिए राजी किया। इसके बाद बच्चों को टीका लगाया गया।

अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल ने बताया कि दो दिसंबर से मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसमें छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टीमें टीकाकरण के साथ लोगों को इसके फायदे बता रही है। जहां दिक्कत आ रही है वहां टीम पहुंचकर लोगों को प्रेरित भी कर रही है। इसमें ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed