फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Income tax raid on flour mill and two biscuit factories

Sant Kabir Nagar News: फ्लोर मिल व बिस्कुट की दो फैक्टरी पर आयकर का छापा

Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on flour mill and two biscuit factories
इंडस्ट्रियल एरिया में मैदा के फैक्ट्री में छापा मारती इनकम टैक्स की टीम
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के औद्योगिक स्थान में स्थित एक फ्लोर मिल तथा दो बिस्कुट फैक्टरी पर सुबह आठ बजे ही आयकर विभाग ने छापा मारा। टीम ने फैक्टरियों के गेट बंद करवाकर कर्मचारियों के मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया तथा आवश्यक कार्रवाई करती रही। देर शाम तक आयकर टीम जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के करीब ही आयकर विभाग की टीम ने अचानक इंडस्ट्रियल एस्टेट मक्खनलाल गोयल की गोयल फ्लोर मिल, पवन की महावीर बिस्कुट फैक्टरी और अशोक की श्रीधर बिस्कुट फैक्टरी पर छापा मारा। ये तीनों व्यापारी गोरखपुर के रहने वाले बताए जाते हैं।
विज्ञापन

छापे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रहीं, लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। देर शाम तक मिल और दोनों फैक्टरियों में जांच जारी रही। बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों के गोरखपुर समेत कई अन्य ठिकानों पर भी छापे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दस्तावेजों की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि टीम ने मिल और फैक्टरियों में उपलब्ध सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों से ब्योरा लिया जा जा रहा है और सारे कागज खंगाले जा रहे हैं। इस छापे को लेकर पूरे दिन शहरभर के व्यापारियों में चर्चा रही, हालांकि कोई वजह नहीं बता सका।
------
परेशान दिखे गेहूं लेकर आए ड्राइवर
जांच के लिए पहुंचे आयकर अधिकारियों ने गेट बंद करा दिया था। अधिकारियों ने कहा कि जांच-पड़ताल के दौरान न तो कोई अंदर आ सका और न ही बाहर जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed