फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inadequate signage and safety arrangements on roads, danger of accident at every step

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, हर कदम पर हादसे का खतरा

Mon, 02 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 02 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inadequate signage and safety arrangements on roads, danger of accident at every step
संतकबीरनगर। कोहरे का समय है, लेकिन प्रमुख मार्गों पर न तो संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सड़कों से कैट आई और रिफ्लेक्टर गायब है। साथ ही धनघटा मार्ग पर चकदही के पास दो पुलियाें की रेलिंग टूटकर गिर गई है। इसकी न तो मरम्मत कराई गई है और न ही सुरक्षा पट्टिका लगाई गई है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग किया है कि यहां पर जब तक रेलिंग का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक संकेतक और बैरियर लगाया जाए, ताकि हादसा रोका जा सके।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। शहर से उनकी शुरूआत होने पर डिवाइडर बना हुआ है। लोग शाॅर्ट कट अपनाते हुए वहीं से मुड़ जाते हैं। यहां पर कोई संकेतक नहीं लगा है। सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में धनघटा की ओर से आने वाले वाहन अक्सर डिवाइडर से टकरा जाते हैं। मेंहदावल मार्ग से शहर में आने पर भी डिवाइडर टूटा : मेंहदावल मार्ग से होकर आने के दौरान भी डिवाइडर टूटा हुआ है। यहां भी हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां पर भी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के दिलीप अग्रहरि, विनोद यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा खतरा मुखलिसपुर ओवरब्रिज से उतरते समय है।
विज्ञापन

पुल जहां खत्म हो रहा है वहीं डिवाइडर है। जिस पर कोई संकेतक नहीं है। इस पर कई बार वाहन टकरा गए हैं। डिवाइडर भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed