फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the school, after preparing meat and drinking alcohol, the headmaster was suspended.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल में मीट बनाकर की शराब की दावत, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Thu, 05 Sep 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
In the school, after preparing meat and drinking alcohol, the headmaster was suspended.
- सेमरियावां ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली प्रथम का मामला
विज्ञापन

- एकल कक्ष में मिली शराब की बोतल, बीईओ कर रहे मामले की जांच
- कार्यवाहक प्रधान प्रधान की सूचना पर बीएसए ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली प्रथम में बुधवार की रात शिक्षकों ने मीट की दावत की। इसकी सूचना कार्यवाहक प्रधान ने बीएसए को दी। सुबह कार्यवाहक प्रधान विद्यालय पहुंचे तो किचन में कुकर में मीट और एकल कक्ष में शराब की बोतल मिली। उनकी सूचना पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच बीईओ पौली अर्जुन प्रसाद को सौंपी गई है।
अहिरौली गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह बीएसए अमित सिंह को फोन कर सूचना दी कि बुधवार की रात में विद्यालय में मीट बनाया गया और शराब की दावत हुई। इसके बाद गांव के कार्यवाहक प्रधान राजीव प्रताप के साथ चंद्रभूषण सिंह, धनंजय, उमेश आदि ने भी बीएसए से इसकी शिकायत की। प्रधान सुबह विद्यालय पर पहुंचे तो किचन बंद मिला। जब किचन खुलवाया तो कुकर में मीट मिला, साथ ही एकल कक्ष में शराब की बोतल भी पड़ी मिली।
विज्ञापन


बीएसए अमित कुमार सिंह ने कार्यवाहक प्रधान की सूचना पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच बीईओ पौली अर्जुन प्रसाद वर्मा को सौंपी है। बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा भी बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे और जांच की। बीईओ ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। कुकर में पका हुआ मीट पाया गया है। साथ ही जांच के दौरान एकल कक्ष में शराब की बोतल भी मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर अक्सर मीट और शराब की दावत चलती है। बीईओ ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिरौली गांव के कार्यवाहक प्रधान से सूचना मिली कि विद्यालय में मीट बना था और शराब की दावत भी की गई। प्रधान ने फोटो भी भेजा है। प्रधानाध्यापक अमित कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच बीईओ पौली को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed