फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In the cricket competition, Kudwa's team defeated Atraulia.

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में कुड़वा की टीम ने अतरौलिया को हराया

Mon, 12 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
In the cricket competition, Kudwa's team defeated Atraulia.
पौली के कुड़वा में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी-संवाद
रोसया बाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में चल रहे वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच कुड़वा और अतरौलिया के बीच खेला गया। अतरौलिया ने ट्राॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 67 रन बनाए। जवाब में उतरी कुड़वा की टीम ने उस्मान के बेहतर खेल की बदौलत चार ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच गौरापार और मुरादपुर के बीच खेला गया। मुरादपुर ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 103 रन बनाए। गौरापार की टीम 7 ओवर में मात्र 67 रन ही बना सकी। इस प्रकार मुरादपुर ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच इंदईपुर और शनिचरा बाबू के बीच खेला गया। इंदईपुर ने रोहित के शानदार बैटिंग की बदौलत 115 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी मैच छितही और शनिचरा बाबू के बीच खेला गया। छितही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। शनिचरा की टीम चार ओवर में ही ऑल आउट हो गई। इस मौके पर इस्लाम, सलमान, हिफजुर्रहमान, अकरम शेख, सलमान लाला, अरमान हमजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed