फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in rape matter panchayat told to give 1 lakh

Sant Kabir Nagar News: एक लाख रुपये लगी किशोरी की अस्मत की कीमत

Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
in rape matter panchayat told to give 1 lakh
रिश्तेदारी में आए युवक ने पांच दिन पहले किशोरी से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी से रिश्तेदारी में आए युवक ने पांच दिन पहले दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी किशोरी की मां और गांव के लोगों को हुई। उसके बाद सुलह-समझौते की बात होने लगी। जब बात नहीं बनी तो बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने थाने में पहुंच कर तहरीर दी। उसके बाद शुक्रवार को धनघटा में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। पंचायत में एक लाख में मामला तय हुआ। उसके बाद रुपये के इंतजाम में आरोपी के परिजन जुट गए।
रविवार की शाम को क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को उसके पट्टीदारी की एक महिला यह कह कर अपने घर घर ले गई कि रिश्तेदार आए हैं, खाना बनाना है। किशोरी पट्टीदारी की चाची के साथ उनके घर गई। वहां महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक पहले से बैठा हुआ था। किशोरी घर में जाकर जब सब्जी काट रही थी। उसी समय युवक उसके पास पहुंचा और उससे जबरन दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताए मत, इसकी कसम किशोरी को दिलाई गई। पीड़ित किशोरी जब घर पहुंची तो अपनी मां को रो-रो कर आपबीती बताई। धीरे-धीरे इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई।
विज्ञापन

सोमवार से बुधवार तक गांव में पंचायत होती रही। जब बात नहीं बनी तो बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। तहरीर दिए जाने की जानकारी होने के बाद पंचायत करने वाले शुक्रवार को पीड़िता व उसकी मां को धनघटा लेकर आए। यहां सुबह 10 से शाम चार बजे तक सुलह-समझौते की बात होती रही। पंचायत में मौजूद सूत्रों का कहना है कि एक लाख रुपये में बात बन गई है। अब केवल रुपये का आदान-प्रदान करके मामले को समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed