{"_id":"610ecebd8ebc3e73d45d4f15","slug":"in-place-of-other-giving-tgt-exam-caught-khalilabad-news-gkp4047946109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह टीजीटी की परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह टीजीटी की परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
विज्ञापन
टीजीटी परीक्षा का फर्जी साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
दूसरे की जगह टीजीटी की परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया
पकड़े गए युवक को केंद्राध्यक्ष ने पुलिस को सौंपा
बिहार के पटना कर रहने वाला है पकड़ा गया युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीन केंद्रों पर शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा (टीजीटी) का आयोजन हुआ। इस दौरान हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। युवक बिहार के पटना जिले का रहने वाला है।
हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि टीजीटी परीक्षा में शाम की पाली की परीक्षा 2:30 बजे शुरू हुई। उसी दौरान कक्ष संख्या 30 में फूलचंद नाम के एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक को संदेह हुआ तो उसका प्रवेशपत्र चेक किया। इसके साथ ही आधार कार्ड की भी जांच की गई। सूचना पर वह भी टीम के साथ पहुंचे और अभिलेखों की जांच की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव कुमार बताया। वह पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के दरवे गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह फूलचंद की जगह परीक्षा देने आया था। वह परीक्षा क्यों दे रहा था, यह नहीं बताया। युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है। तहरीर दी जा रही है। युवक पर केस दर्ज कराया जाएगा। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र एचआर इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा एक युवक पकड़ा गया है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
संतकबीरनगर। जिले के तीन केंद्रों पर शनिवार को टीजीटी की परीक्षा हुई। तीनों केंद्रों पर कुल 1781 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में कुल 1063 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 910 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह से शाम की पाली में कुल 718 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 86 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है और 632 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।