फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In-laws accused of assaulting woman and her sons.

Sant Kabir Nagar News: ससुराल पक्ष पर महिला और उसके बेटों से मारपीट का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of assaulting woman and her sons.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मारपीट और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बेटी की ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरियावां निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सुमन की शादी महुली थाना क्षेत्र के महुली निवासी रंजीत से हुई है। आरोप है कि आठ जून की रात करीब 10:00 बजे रंजीत ने उनकी बेटी को गाली-गलौज करते हुए उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने बेटों अखिलेश कुमार और राहुल के साथ महुली स्थित बेटी के घर पहुंचीं। वहां बातचीत के दौरान रंजीत, महेंद्र, विष्णुदेवी तथा रामचंद्र के दामाद समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनकी नाक पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव करने पहुंचे उनके दोनों बेटों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच व आवश्यक करवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed