{"_id":"65f1e578c00f0eb9ea06f88e","slug":"improve-speedy-disposal-of-cases-and-action-sp-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111274-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियोगों के त्वरित निस्तारण व कार्रवाई को बेहतर बनाएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियोगों के त्वरित निस्तारण व कार्रवाई को बेहतर बनाएं : एसपी
Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को अभियोजन अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान एसपी ने न्यायालय में लंबित अभियोगों, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, पाॅक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी एवं अन्य अपराधों को देखते हुए अभियोजन पक्ष के कार्रवाईयों पर विस्तार से चर्चा की।
अपराधियों को चिन्हित कर अपराधों में लिप्त अपराधियों को कठोर सजा दिलाने, अभियोगों का त्वरित निस्तारण व अभियोजन की कार्रवाई को और बेहतर करने के उपायों पर बातचीत की। न्यायालय में विचारण के दौरान आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख अभियोजन अधिकारियों ने किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए उसे अविलंब दूर करने के लिए संबंधित को बताया गया।
बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि महिलाओं व बच्चों के साथ हो रहे अपराधों में पंजीकृत अभियोगों में न्यायालय के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष और बेहतर ढंग से साक्ष्यों को प्रस्तुत करें। जिससे कि अपराधियों को शत-प्रतिशत सजा सुनिश्चित कराई जा सके। एसपी ने कहा कि अभियोजन पक्ष व पुलिस आपस में समन्वय कर मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण कराएं।