संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को धनघटा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था देखी। बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि की जांच किया। अभिलेखों के रख रखाव का हाल जाना। अभिलेख पूर्ण पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
एसपी ने शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिश एवं जप्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करन को कहा। बाद में चौकीदारों के साथ बैठक की। चौकीदारों का अपराध नियंत्रण की प्रथम कड़ी बताया और उन्हें दायित्वों एवं कर्तव्यों को ठीक प्रकार से निर्वहन किए जाने का सुझाव दिया। इस दौरान सीओ बृजेश सिंह, पेशकार कृष्ण देव सिंह, एसओ संतोष कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे ।