फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Implement the information received in the training in the school: Rajneesh

प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालय में लागू करें : रजनीश

Fri, 24 Jan 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Implement the information received in the training in the school: Rajneesh
मेंहदावल। बीआरसी में समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के लिए नोडल शिक्षकों का चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण में कुल 76 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे थे। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ ने कहाकि सभी नोडल शिक्षक प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को सीखते हुए अपने विद्यालय में लागू करें। दिव्यांग और सामान्य बच्चे एक साथ मिलकर शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने कहा स्क्रीनिंग के बाद ऐसे बच्चे जिनमें कोई शारीरिक बाधा, दिव्यांगता होने की कोई संभावना होती है तो इन बच्चों की ट्रैकिंग कर संबंधित विद्यालय का भ्रमण एजुकेटर करते हैं। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि सामान्य जीवन में सभी बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करें। बच्चों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना हो। एजुकेटर शिक्षक रत्नेश पाठक, शिवशरण शुक्ला और धर्मेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षण के अंत में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता की पहचान के विषय में किट के माध्यम से समझाया गया। इस मौके पर नोडल शिक्षक अनूप सिंह, राकेश कुमार सिंह, संजय गांधी, संजीव मणि त्रिपाठी, श्रीप्रकाश आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed