फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Immediate disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal: DM

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र कराएं निस्तारण : डीएम

Sat, 20 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Immediate disposal of pending cases on Nivesh Mitra portal: DM
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजकुमार ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। सीएम युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित कराएं। प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें तथा ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति हेतु लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed