फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illigal crackers found, six in hirasat

चार लाख कीमत का अवैध पटाखा बरामद, छह हिरासत में

Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Illigal crackers found, six in hirasat
शहर के पठान टोले के समीप पुलिस ने पकड़ा पटाखा। - फोटो : KHALILABAD
चार लाख कीमत का अवैध पटाखा बरामद, छह हिरासत में
विज्ञापन

मेंहदावल रोड स्थित किराए के मकान में 35 गत्ते में रखा गया था
संतकबीरनगर। मेंहदावल रोड पर स्थित एक किराए के मकान के दो कमरों में भारी मात्रा में रखा अवैध पटाखा पुलिस ने छापामार कर बरामद कर लिया। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों कमरों में 35 से अधिक गत्तों में रखे अवैध पटाखे की कीमत करीब चार लाख आंकी जा रही है।

मेंहदावल रोड स्थित मंगल जायसवाल के मकान में गोला बाजार का रहने वाला एक युवक सात दिन पूर्व 3500 रुपये में दो कमरा किराए पर लिया था। दोनों कमरों में अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में छोटे-बड़े हर तरह के अवैध विस्फोटक पटाखे का भंडारण किया था। सोमवार की शाम को सूचना के आधार पर कोतवाल पुलिस ने मंगल जायसवाल के मकान पर छापेमारी की। मकान के दो कमरों में रखा करीब चार लाख कीमत का अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस दो पिकअप पर 35 से अधिक गत्ते में रखा अवैध पटाखा कोतवाली ले गई। मौके पर जुटी भीड़ का कहना है कि यदि भंडारित पटाखों के गोदाम में आग लगती तो शहर को काफी क्षति पहुंचती। मकान को किराए पर आकाश नाम के युवक ने लिया था। उसके साथ कई अन्य लोगों ने भी पटाखे का भंडारण किया था। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक मंगल जायसवाल के साथ हिरासत में लिए गए लोगो से भी पूछताछ हो रही है। जांच के बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed