फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal parking on the highway... increasing the speed of accidents

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर अवैध पार्किंग... बढ़ा रही दुर्घटनाओं की रफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking on the highway... increasing the speed of accidents
-हाइवे के पेट्रोल पंप, धर्मकांटा व ढ़ाबा पर खड़े रहते हैं वाहन
विज्ञापन

- गाड़ियों को खड़ा कर भोजन व आराम करने जाते हैं चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यदि आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो बेहद सावधान रहें, क्योंकि जरा सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जनपद के हाईवे पर अवैध पार्किंग की भरमार है। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप, धर्मकांटा व ढ़ाबा पर जगह-जगह वाहन खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की रफ्तार बढ़ रही है, और जिम्मेदार भी बेपरवाह बने हैं।


हाईवे स्थित टेमा रहमत से मगहर के बीच सड़क किनारे खड़े वाहन हादसे की मुख्य वजह बन रहे हैं। इससे हादसों में तेजी से इजाफा हो रहा है और लोग बेसमय अपनी जान गवां रहे हैं। कार्रवाई न होने से हाईवे किनारे 24 घंटे दोनों तरफ ट्रक व भारी वाहन खड़े रहते हैं। चालक रात के समय हाइवे के किनारे अक्सर बेतरतीब वाहन खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। हाइवे पर खड़े वाहन न तो पार्किंग लाइट जलाते हैं और न ही उन पर रेडियम संकेतक लगा होता है, जिससे हादसा हो जाता है।
विज्ञापन


केस एक
पहले से खड़ी ट्राली में भिड़ी कार
सितंबर 2021 में नोएडा से बिहार के मधुबनी जा रही कार हाईवे के चुरेब बाजार के पास सफाई के लिए पहले से खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर काम कर रहा एक कर्मचारी भी हादसे का शिकार हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बस
हाईवे स्थित टेमा रहमत चौराहे पर मार्च 2022 में लखनऊ के चारबाग डिपो की बस ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। दुर्घटना में बस की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। बस और ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार एक-एक लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

केस तीन
पिकअप से टकराया डीसीएम, चार घायल
मार्च 2022 में मनियरा में एक मालवाहक लोड पिकअप खराब हो गया था और दूसरी गाड़ी में माल को ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी बीच एक डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में माल उतार रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और डीसीएम चालक घायल होकर केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।


हाईवे के किनारे वाहनों को खड़ा करना गलत है। जांच के दौरान इस पर कार्रवाई भी की जाती है। वाहन स्वामियों को आगे व पीछे रेडियम लगाना चाहिए, जिससे पीछे अथवा सामने से आ रहे वाहन को पता चल सके कि आगे वाहन खड़ा है। इससे हादसों में कमी आएगी।
- प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed