{"_id":"6aa0592ecbe03129dd0b0094","slug":"illegal-firecracker-storage-busted-in-mahuli-562-kg-seized-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156941-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में पटाखे का अवैध भंडारण पकड़ा, 56.2 किलो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में पटाखे का अवैध भंडारण पकड़ा, 56.2 किलो बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। कस्बे में घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण और बिक्री करना दुकानदार को भारी पड़ गया। महुली पुलिस ने एक सूचना पर मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से रखे गए 56 किलो 200 ग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को महुली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कस्बा महुली में मुख्य सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
जांच के दौरान दुकान मालिक राजू गुप्ता, निवासी कस्बा महुली बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण और बिक्री करता मिला। दुकान पर अग्नि सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं पाए गए। घनी आबादी के बीच पटाखों के भंडारण से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना महुली में विस्फोटक अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।र